September 7, 2026

कल देवभूमि में पीएम का आगमन, मिनट टू मिनट कार्यक्रम जारी..

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल देवभूमि दौरे पर आएंगे। जहां वो देहरादून के परेड ग्राउंड में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। 2022 के विधानसभा चुनाव को लेकर यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहली जनसभा होगी। जिसको लेकर सभी तैयारियां कर दी गई है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मिनट टू मिनट कार्यक्रम भी जारी हो गया है।

 

प्रधानमंत्री का मिनट टू मिनट कार्यक्रम………

– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11:40 बजे दिल्ली हेलीपैड से वायुयान आईएएफ बीबीजे से रवाना होंगे।

– 12:25 बजे जौली ग्रांट एयरपोर्ट देहरादून पहुंचेंगे।

– 12:25 से 12:30 बजे तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत होगा।

– 12:30 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जौली ग्रांट एयरपोर्ट से एमआई-17 हेलीकॉप्टर के माध्यम से देहरादून स्थित परेड ग्राउंड के लिए रवाना होंगे।

– 01:00 बजे प्रधानमंत्री कार्यक्रम स्थल परेड ग्राउंड पहुंचेंगे।

– 01:00 से एक 01:10 बजे तक प्रधानमंत्री प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे।

– 01:10 बजे पीएम मोदी मंच पर आएंगे।

– 01:33 से 01:40 बजे के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तमाम योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे।

– 01:40 से 02:15 बजे तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनता को संबोधित करेंगे।

– 02:30 बजे प्रधानमंत्री, खेल परिसर हेलीपैड से एमआई-17 हेलीकॉप्टर के माध्यम से जौलीग्रांट एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे।

– 02:50 बजे प्रधानमंत्री जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेंगे।

– 02:55 बजे प्रधानमंत्री जौली ग्रांट एयरपोर्ट से वायुयान आईएएफ बीबीजे से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

– 03:40 बजे प्रधानमंत्री दिल्ली एयरपोर्ट पहुचेंगे

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!