October 17, 2026

CM बनने के बाद पहली बार दिल्ली दौरे पर पुष्कर सिंह धामी, PM मोदी-राष्ट्रपति से की मुलाकात

मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार पुष्कर सिंह धामी दिल्ली के दौरे पर हैं। उन्होंने आज पीएम नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने पीएम मोदी को राज्य में कोविड महामारी की रोकथाम, तीसरी लहर से निपटने की तैयारी, टीकाकरण अभियान समेत राज्य में चल रही केंद्रीय योजनाओं के बारे में जानकारी दी।

वहीं मुख्यमंत्री का केंद्रीय मंत्रियों से भी मुलाकात का कार्यक्रम है।

 

 

पीएम मोदी से मिलने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रपति से भी शिष्टाचार भेंट की।

 

 

इससे पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वहां महाराष्ट्र सदन में राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से शिष्टाचार भेंट की और उनका आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर कोश्यारी ने धामी को शुभकामनाएं दीं। भगत सिंह कोश्यारी को धामी का राजनैतिक गुरु भी माना जाता है।

 

बता दें कि अगले साल उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव होने हैं और धामी के पास अब 10 महीने से भी कम का समय बचा हुआ है। ऐसे में उनके इस दौरे को अहम माना जा रहा है। वह पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से चुनावी तैयारियों और भावी रणनीति पर भी चर्चा कर सकते हैं।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!