August 20, 2026

पीएम मोदी के छोटे भाई पंकज मोदी ने किए भगवान बद्री विशाल के दर्शन

रिपोर्टर- सोनू उनियाल

जोशीमठ। प्रधानमंत्री मोदी के छोटे भाई पंकज मोदी ने आज सुबह 9 बजे भगवान बदरीनारायण के दर्शन कर विशेष पूजा अर्चना की। हेलीकाप्टर से पंकज मोदी प्रातः साढे आठ बजे बदरीनाथ पहुंचे। सामान्य तीर्थ यात्री की तरह वे बदरीनाथ मंदिर में गए व पूर्जा अर्चना की।

सामान्य यात्री की तरह पंकज मोदी हेलीपैड से बदरीनाथ मंदिर में पहुंचे। मंदिर के गर्भ गृह में कुछ देर पूजा अर्चना करने के बाद वे सिंहद्वार से बाहर आये व लोगों का अभिवादन स्वीकार कर वापस लौट गए। पंकज मोदी के साथ उनके दो अन्य सहयोगी भी बदरीनाथ दर्शन को आये थे।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!