August 18, 2026

2026 तक कर्णप्रयाग को निपुण विकासखंड बनाने का संकल्प, एफएलएन प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न

2026 में कर्णप्रयाग को निपुण विकासखंड बनाने का लिया गया संकल्प।

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान चमोली गोचर में दो दिवसीय एफएलएन फॉलोअप कार्यक्रम का समापन हो गया है दो दिवसीय कार्यक्रम में कर्णप्रयाग विकास खंड के 86 प्राथमिक विद्यालयों के 86 सहायक एवं प्रधानाध्यापकों द्वारा प्रतिभाग किया गया।


कार्यक्रम में 2026 तक प्रत्येक विद्यालय को निपुण विद्यालय बनाने का लक्ष्य रखा गया है इसके तहत दो दिवसीय फॉलोअप कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के अध्यापकों ने अपने बेस्ट प्रैक्टिसेस साझा किये l
दो दिवसीय फॉलोअप प्रशिक्षण में संदर्भदाता के रूप में रजनी नेगी , पानू चौहान , विमला रावत द्वारा निर्देशन दिया गया

कार्यक्रम में विविध विद्यालय के अध्यापकों ने अपने विद्यालय में किया जा रहे प्रयासों को शिक्षकों के मध्य साझा किया ,इसमें श्रीमती अलका शाह, बबीता नेगी, शशिकला, अनुकंपा, विजय मोहन, मनोज भट्ट , इंदु नेगी, चंद्र वल्लभ देवली, रंजन बिष्ट, पंकज सती , बसंत रावत द्वारा अपने विद्यालयों के कार्यक्रमों को साझा किया गया
दो दिवसीय अनुवर्ती प्रशिक्षण में 25 दिसंबर 2025 के प्रशिक्षण का फॉलोअप रखा गया जिसमें बताया गया कि भविष्य एफएलएन के लक्ष्य को ऑनलाइन माध्यम द्वारा बच्चों के टेस्ट लेकर पूरा किया जायेगा ,

कार्यक्रम के समापन अवसर पर अपनी बात रखते हुए जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य आकाश सारस्वत में विद्यालय में अपना शत प्रतिशत देने के लिए शिक्षकों का आह्वान किया उन्होंने शिक्षकों को समय प्रबंधन, स्वअनुशासन, स्वाध्याय प्रेम, सहयोग, व्यसन मुक्त जीवन और सत् चरित्र जीवन जीने का भी आह्वान किया
कार्यक्रम के समापन सत्र का संचालन डायट संकाय सदस्य डॉक्टर कमलेश कुमार मिश्र द्वारा किया गया, समापन सत्र में वरिष्ठ संकाय सदस्य राजेंद्र प्रसाद मैखुरी, डॉक्टर गजपाल राज , योगेंद्र बर्त्वाल उपस्थित रहे, कार्यक्रम में रूम टू रीड संस्था के समन्वयक निशांत वशिष्ठ द्वारा भी प्रतिभाग किया गया l

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!