October 17, 2026

राममयी हुई तीर्थनगरी ऋषिकेश कैबिनेट मंत्री डाॅ. प्रेमचंद अग्रवाल व सुबोध उनियाल रहे शोभायात्रा में सामिल

IMG-20240122-WA0032

 

 

Pilgrim city Rishikesh became happy with Cabinet Minister Dr. Premchand Aggarwal and Subodh Uniyal participated in the procession.

ऋषिकेश ।क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल, वन मंत्री सुबोध उनियाल और भाजपा संगठन महामंत्री अजेय ने चंद्रेश्वर मंदिर से रघुनाथ मंदिर त्रिवेणी घाट तक आयोजित भव्य शोभा यात्रा में प्रतिभाग करते हुए राम धुन- श्री राम, जय राम, जय जय राम का उद्घोष किया। डॉ अग्रवाल ने कहा कि लंबे संघर्ष और इन्तजार के बाद अयोध्या में राम मंदिर बनने का सपना साकार हुआ। इस दौरान डॉ अग्रवाल ने मिष्ठान वितरित कर राम भक्तों पर पुष्पवर्षा की।

सोमवार को आयोजित शोभायात्रा के दौरान डॉ अग्रवाल ने कहा कि आज अयोध्या में रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के हम सब साक्षी बनें। प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी ने हजारों साधु संतों, राम भक्तों, सनातन प्रेमियों के बीच श्रीराम मंदिर का उद्घाटन किया। कहा कि इस पुण्य दिन के देश के साथ विदेश भी साक्षी बना। कहा कि सबकी साधना और प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राम मंदिर बनाए जाने का मार्ग प्रशस्त हुआ है।

मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड से भगवान श्री राम का भी विशेष नाता है। देवप्रयाग में भगवान श्री राम को समर्पित रघुनाथ मंदिर एवं बागेश्वर जनपद में निर्मल बहती सरयू नदी है। मां सरयू का उद्गम स्थल हमारे उत्तराखंड में है एवं सरयू किनारे ही अयोध्या धाम में श्री राम विराजमान हैं।

संगठन महामंत्री अजेय जी ने कहा कि उत्तराखण्ड के लोग राम भक्त भी हैं और राष्ट्र भक्त भी हैं। जब से राज्य में इस पखवाडे़ की शुरूआत हुई, तब से पूरा प्रदेश राममय हो गया है।

इस मौके पर महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल, जिलाध्यक्ष रविन्द्र राणा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष कविता साह, मंडल अध्यक्ष सुमित पंवार, महिला मोर्चा अध्यक्ष माधवी गुप्ता, संजय शास्त्री, विजेंद्र मोंगा, दिनेश सती, प्रतीक कालिया, नंद किशोर जाटव, देवदत्त शर्मा, राजपाल ठाकुर, शंभू पासवान, ललित जिंदल, शिव कुमार गौतम, रूपेश गुप्ता, चंदू यादव, जगावर सिंह, अभिनव पाल, अनिता तिवाड़ी, उषा जोशी, स्वाति शर्मा, रीता गुप्ता, कपिल गुप्ता, राजू नरसिम्हा, संजीव पाल, पुष्पा ध्यानी सहित सैकड़ों की संख्या में रामभक्त उपस्थित रहे।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!