November 19, 2026

दहशत: काम से लौट रहे मजदूर पर गुलदार ने किया हमला

0

पहाड़ों में जंगली जानवरों का आंतक थमने का नाम नहीं ले रहा। कहीं भालू तो कहीं गुलदार आए दिन लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर रहा है। जिससे लोगों में भी दहशत बढ़ती जा रही है। वहीं ताजा मामला अल्मोड़ा जिले के चौखुटिया विकासखंड का है। जहां बीती रात  काम से लौट रहे एक मजदूर पर घात लगाए गुलदार ने हमला कर दिया।  साथियों के शोर मचाने पर गुलदार मजदूर को लहु लुहान हालात में छोड़कर भाग गया। आनन फानन में घायल मजदूर को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां हालत गंभीर होने के चलते घायल को प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

इस घटना के बाद लोगों में दहशत का माहौल बना है। स्थानीय लोगों ने वन विभाग से पिंजड़ा लगाने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल