October 24, 2026

मोहनखाल कनातोली चोपता तुंगनाथ मोटर मार्ग की मांग को लेकर रूपरेखा तैयार,आन्दोलन की तैयारियां तेज।

0
Screenshot 2024-08-11 161621

 

पोखरीःमोहनखाल कानातोली चोपता तुंगनाथ मोटरमार्ग की मांग को लेकर मोहनखाल में एक अधिवेसन का आयोजन किया गया जिसमें सड़क की मांग को लेकर आंदोलन की रूपरेखा तैयार की गई।
अधिवेसन के दौरान सम्पूर्ण क्षेत्रीय जनता और कानातोली चोपता तुंगनाथ संघर्ष समिति ने निर्णय लिया कि आगामी 13 अगस्त से मोहनखाल में क्रमिक धरना किया जाएगा और 22 अगस्त को गैरसैण भराड़ीसैण में आयोजित होने वाले 3 दिवसीय मानसून सत्र में विधानसभा का घेराव किया जाएगा।
वही स्थानीय लोगों का कहना है कि ये आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होगी। गौरतलब है कि 80 के दशक में मोहनखाल चोपता मोटरमार्ग का कार्य शुरु हुवा था जो 54 सालों में सिर्फ 12 किलोमीटर ही बन पाया और शेष 6 किलोमीटर का कार्य अधर में लटका हुवा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल