July 6, 2025

16 नवंबर को कार्तिकेय स्वामी पहुंचेगी मां चण्डिका की दिवरा यात्रा

चमोली/पोखरी:23 गांव भ्रमण के बाद कल मां चण्डिका की दिवरा यात्रा कातिकेय स्वामी मंदिर दर्शन के लिए पंहुचेगी। मां चण्डिका दिवरा यात्रा समिति के अध्यक्ष धीर सिंह बिष्ट ने बताया कि, सतभैया कोट भ्रमण के बाद ग्राम खोलाई स्थित चन्द्रशेखर महादेव मंदिर दर्शन व हवन के बाद मां चण्डिका दिवरा यात्रा की विशाल रथ यात्रा उडामाण्डा, पोखरी, कनकचौरी होते हुए कार्तिकेय स्वामी मंदिर में पंहुचेगी। जहां क्षेत्रपात्र देव सेना नायक कार्तिकेय स्वामी से बाहरी क्षेत्र में निवासरत धियाणियों से मिलने की आज्ञा ली जायेगी।

आपको बता दें कि, 92 साल के बाद आयोजित मां चण्डिका दशज्यूला महड़ की ऐतिहासिक व धार्मिक दिवरा यात्रा के आयोजन पर हर गांव में मॉ चण्डिका का भव्य स्वागत व सत्कार किया जा रहा है। जहां माता के भक्तों द्वारा तन-मन व धन से सेवा की जा रही है।

  • इस धार्मिक यात्रा से जुड़ने वाले गांवों में न सिर्फ एकता,मिलन,प्रेम व भाईचारे का संचार हो रहा है,बल्कि यह हमारी सांस्कृतिक विरासतों व संस्कृति को नई पीड़ी तक पंहुचाने का भी एक बडा माध्यम बन गया है।

 

-भानु प्रकाश नेगी,हिमवंत प्रदेश न्यूज,पोखरी( चमोली)

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!