November 22, 2026

टोक्यो ओलंपिक में मीराबाई चानू ने भारत को दिलाया पहला मेडल

0

कोरोना महामारी की बाधाओं के बीच 23 जुलाई से टोक्यो ओलंपिक खेलों का आगाज हो गया है। जिसमें भारत मेडल लिस्ट में अपना खाता खोलने में कामयाब हो गया है। भारत की स्टार महिला वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने टोक्यो ओलंपिक में देश को पहला मेडल दिला दिया है। चानू ने वेटलिफ्टिंग में पदक का भारत का 21 साल का इंतजार खत्म कर 49 किग्रा स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीतकर टोक्यो ओलंपिक में इतिहास रच दिया है। ओलंपिक खेलों के इतिहास में भारत का पांचवां सिल्वर मेडल है।  मीराबाई चानू दूसरी महिला वेटलिफ्टर हैं, जिन्होंने ओलंपिक में भारत के लिए मेडल जीता है। टोक्यो ओलंपिक में चीन की जजिहू को वेटलिफ्टिंग के 49 किलोग्राम इवेंट में गोल्ड मेडल मिला है।

मीराबाई चानू के मेडल जीतते ही पूरे देश में खुशी की लहर दौड़ गई है। मीराबाई चानू ने अपनी सफलता से पूरे देश का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। मीराबाई चानू की उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और पीएम नरेंद्र मोदी ने बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल