August 18, 2026

अब 80 साल से ज्यादा उम्र के मतदाता घर पर ही बैलट पेपर से कर सकेंगे मतदान

उत्तराखंड 2022 के विधानसभा चुनाव में बस अब कुछ ही वक्त बचा है। जिसको लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने अपनी तैयारियां तेज कर ली है। वहीं मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्य ने प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि इस बार 2022 के विधानसभा चुनाव में कुछ बदलाव किया गया है। जिसके मुताबिक 80 साल से अधिक उम्र के मतदाताओं को घर पर ही वोट देने की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इस के साथ ही दिव्यांग व्यक्तियों को भी बैलट पेपर के जरिए घर पर रहकर मतदान करवाया जाएगा।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्य ने कहा कि प्रदेश भर में 11647 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। और प्रदेश में कुल मतदाताओं की संख्या 78 लाख 46 हजार है। वहीं राज्य में सीनियर सिटीजन 1 लाख 86 हजार से अधिक मतदाता हैं।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!