August 22, 2026

बड़ी खबर: अब नंदानगर के नाम से जाना जाएगा चमोली का घाट ब्लॉक

चमोली जिले के घाट ब्लॉक का नाम अब नंदानगर के नाम से जाना जाएगा। जी हां…इसके शासन ने आदेश जारी कर दिए हैं। जो कि यह 1 अप्रैल, 2022 से प्रभावी मानी जायेगी।

आदेश के मुताबिक उत्तराखण्ड पंचायतीराज अधिनियम 2016 की भाग-तीन अध्याय-नौ की धारा-50 (1) के अधीन शक्तियों का प्रयोग करके राज्यपाल वर्तमान में जनपद चमोली के अन्तर्गत विकासखण्ड “घाट” का नाम विकासखण्ड “नन्दानगर” के रूप में परिवर्तित किये जाने की सहर्ष स्वीकृति प्रदान करते हैं। उक्त विज्ञप्ति 1 अप्रैल, 2022 से प्रभावी मानी जायेगी।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!