October 24, 2026

नगर पंचायत पोखरी:विशाल व देवस्थान वार्ड में केरीबैग का वितरण

0
IMG-20221103-WA0018

नगर पंचायत पोखरी के विशाल वार्ड और देवस्थान में बैठक कैरीबैग का किया वितरण

नगर पंचायत पोखरी में नगर पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद पंत की अध्यक्षता में विशाल वार्ड और देवस्थान में बैठक का आयोजन किया गया जिसमें विशाल वार्ड में स्वच्छता संबंधी विद्युत सहित विभिन्न समस्याओं पर ग्रामीणों के साथ चर्चा हुई और बैठक में ग्रामीणों से प्रस्ताव लिए गए हैं नगर पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद पंत ने सभी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया
इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद पंत ने कहा पॉलिथीन का प्रयोग न करें जैविक और अजैविक कूड़ा अलग अलग रखें नगर पंचायत को पॉलिथीन मुक्त बनाने के लिए कैरीबैग वितरण किए जा रहे हैं जिसे दैनिक सामान लाने में किसी भी प्रकार से पॉलीथिन का प्रयोग न हो सभी नगरवासी इसमें सहयोग करें।
वही अधिशासी अधिकारी संजय रावत ने सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करने और जैविक और अजैविक कूड़ा अलग अलग रखने की अपील की ‌।
इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी संजय रावत सभासद रीना सती और सोहनलाल सहित समस्त ग्रामीण मौजूद थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल