October 13, 2026

10 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए श्री बद्री विशाल के दर्शन।

 

 

प्रशासन ने मौसम को देखते हुए की सावधानी बरतने की अपील की।

जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने बताया कि श्री बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने से अब तक 10 लाख से अधिक श्रद्धालु भगवान बदरी विशाल के दर्शन कर चुके हैं। लगातार भारी संख्या में श्रद्धालु धाम पहुंच रहे हैं। इस बीच मानसून सक्रिय हो गया है और क्षेत्र में रुक-रुक कर बारिश हो रही है।

बारिश के कारण कुछ स्थानों पर राजमार्गों पर अवरोध उत्पन्न हो रहा है, जिसे कार्यदायी संस्थाओं द्वारा तत्परता से खोला जा रहा है ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

जिलाधिकारी ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे मौसम पूर्वानुमान और अलर्ट को ध्यान में रखते हुए ही यात्रा की योजना बनाएं। उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा यात्रा मार्गों पर आवश्यक सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं तथा लगातार निगरानी रखी जा रही है।

श्रद्धालुओं की सुरक्षा व सुविधा हेतु जिला प्रशासन पूर्णतः तत्पर और सजग है।

 

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!