June 26, 2026

सावधान :उत्तराखंड में फिर रेड अलर्ट जारी

देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम करवट बदलने जा रहा है। जिसके चलते मौसम विभाग ने भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने प्रदेश के गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में 17 और 18 अक्टूबर को भारी बारिश की संभावना जताई है।

मौसम विभाग की माने अधिकांश क्षेत्रों में तेज बारिश के साथ साथ तेज हवाएं भी हो सकती है। जिसके चलते सभी को अलर्ट पर रहने के निर्देश भी दिए गए हैं। साथ ही मौसम विभाग की माने तो तेज हवाओं के चलते कई जगह पर पेड़ भी गिर सकते हैं और नदी नाले भी उफान पर आ सकते हैं। वहीं मौसम के करवट बदलने से तापमान में भी काफी गिरावट देखने को मिलेगी।

Spread the love
error: Content is protected !!