August 6, 2026

रानीगढ़ गौरव सैनिक संगठन की बैठक संपन्न, सैनिक कल्याण से जुड़े मुद्दों पर हुई चर्चा।

 

रानीगढ़ गौरव सैनिक संगठन, गोचर की संयुक्त बैठक संपन्न हुई, जिसमें गौरव सैनिकों के कल्याण संबंधी विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि पिछले कई वर्षों से कालेश्वर में सैनिक कल्याण कार्यालय की शाखा खोलने के संबंध में संगठन द्वारा लगातार संबंधित कार्यालयों से पत्राचार किया जा रहा था। इस प्रयास के परिणामस्वरूप हाल ही में केंद्र से इस विषय में संगठन को पत्र प्राप्त हुआ है, जो एक सराहनीय कदम है।

बैठक में यह भी बताया गया कि संगठन हमेशा गौरव सैनिकों, वीर नारियों एवं आश्रितों के कल्याण के लिए तत्पर रहता है। कुछ लंबित पेंशन संबंधी केस, जो हाईकोर्ट में विचाराधीन थे, संगठन की मेहनत से जीते गए हैं।

बैठक में सभी सदस्यों को संगठन की गतिविधियों और आगामी पेंशन संबंधी मामलों की जानकारी दी गई। बैठक में शामिल वरिष्ठ गौरव सैनिकों का उत्साह और जोश देखने लायक था। संगठन की निरंतर सफलता में सभी सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

बैठक में उपस्थित सदस्य:
सुबेदार शिशुपाल सिंह सगोई, कैप्टन प्रताप सिंह, सुबेदार कुशाल सिंह, नायक दिलवर, कैप्टन प्रेमपाल, नायक कल्याण सिंह, सुबेदार ओमप्रकाश साहब, नायब सुबेदार रघुबीर सिंह, सुबेदार मेजर सुरेन्द्र सिंह मल भंडारी, सुबेदार जीत सिंह, भगवती प्रसाद खंडूड़ी, सुबेदार मेजर रमेश सिंह, हवलदार रणजीत सिंह, नायक रणबीर सिंह, नायब सुबेदार देवेंद्र पंवार सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!