November 2, 2026

एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई: एक माह में 150 बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, एक दर्जन बहुमंजिला इमारतें सील

0
Screenshot_20250910-171646

 

देहरादून।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सख्त निर्देशों पर मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के नेतृत्व में बीते एक माह में लगभग 150 बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त की गई, वहीं ऋषिकेश समेत कई क्षेत्रों में एक दर्जन से अधिक बहुमंजिला इमारतों सहित दर्जनों निर्माणों को सील किया गया।

🔹 कहाँ हुई बड़ी कार्रवाई

डोईवाला झाबरावाला: 18 बीघा

रानीपोखरी डांडी गांव: 10–12 बीघा

भानियावाला बक्सारवाला: 25 बीघा

हरिद्वार रोड (साईं मंदिर के निकट): 40 बीघा

शीशमबाड़ा: 10 बीघा

रूपनगर बद्रीपुर: 5 बीघा

 

इसके अलावा माजरी ग्रांट, नेहरू कॉलोनी, सहस्त्रधारा रोड, शिमला बाईपास और हिन्दुवाला क्षेत्र में भी कई निर्माण सील किए गए। ऋषिकेश के निर्मल बाग, वीरभद्र रोड और कोयल ग्रांट इलाके में सबसे बड़ी कार्रवाई हुई, जहाँ बहुमंजिला इमारतों को सील किया गया।

🔹 जीरो टॉलरेंस की नीति
एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के निर्देश स्पष्ट हैं — अवैध प्लॉटिंग और नियम विरुद्ध निर्माण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होंगे। यह कार्रवाई आख़िरी कदम नहीं है, आगे भी सिलसिला जारी रहेगा।

🔹 जनजागरूकता और चेतावनी
प्राधिकरण लगातार लोगों को आगाह कर रहा है कि वे भू-माफियाओं के झांसे में न आएं और किसी भी प्लॉट या निर्माण की वैधता एमडीडीए से अवश्य जांच लें।

🔹 योजनाबद्ध विकास पर जोर
तिवारी ने कहा कि अवैध निर्माण न केवल पर्यावरण को नुकसान पहुँचाते हैं बल्कि प्रदेश की पहचान और भविष्य पर भी संकट खड़ा करते हैं। सरकार का संदेश साफ है— कानून तोड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल