October 16, 2026

उत्तराखण्ड राज्य नेपाली भाषा समिति के तत्वाधान में शहीद मेजर दुर्गा मल्ल डाक टिकट विमोचन

IMG-20230212-WA0009

 

समिति द्वारा गोर्खाली सुधार सभा के सभागार में सम्मान एवम् धन्यवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

आजादी के अमृत महोत्सव के पावन अवसर पर भारत सरकार द्वारा डोईवाला शहीद मेजर दुर्गा मल्ल के नाम मे डाक टिकट का विमोचन महामहिम राज्यपाल के करकमलों द्वारा किया गया था। उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने हेतू विभिन्न सामाजिक संगठनों एवम् व्यक्तीगत रुप से सहयोग किया गया था। आयोजक समिति द्वारा गोर्खाली सुधार सभा एवम् समस्त शाखाध्यक्षो, भारतीय मगर समाज, देहरादून लिम्बु एसोसिएशन, किरात राई संस्था, अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज, वीर गोरखा कल्याण समिति, गोर्खाली महिला हरितालिका तीज उत्सव समिति, भारतीय गोरखा परिसंघ, बलभद्र खलंगा विकास समिति, आल इंडिया गोर्खा वेलफेयर एसोसिएशन, उज्ज्वल भविष्य कोष समिति आदि सामाजिक संगठनों को सम्मान पत्र एवम् स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर शहीद मेजर दुर्गा मल्ल के भतीजे मेजर राजेंद्र मल्ल एवम् सतेन्द्र मल्ल एवम् कलाकारों को भी सम्मनित किया गया।
समिति के अध्यक्ष मधुसूदन शर्मा ने कार्यक्रम में सहयोग प्रदान करने के लिए सभी का धन्यवाद किया। कार्यक्रम का संचालन पूजा सुब्बा चंद द्वारा किया गया। इस अवसर पर ले0 जनरल (से. नि.) राम प्रधान जी, गोर्खाली सुधार सभा अध्यक्ष पदम सिंह थापा, आयोजक समिति अध्यक्ष इं0 मेग बहादुर थापा, महामंत्री श्याम राना, कर्नल डी0 एस0 खड़का, कर्नल सी बी थापा, के. नरेंद्र गुरुँग, के. वाई. बी. थापा,  पी. डी. लिम्बु.  सी. के. राई,  ओ. पी. गुरुँग, राजेंद्र मल्ल, लक्ष्मण लामा, संजय थापा, कर्नल माया गुरुँग एवम् गोर्खाली सुधार सभा के समस्त शाखा अध्यक्ष उपस्थित रहे।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!