June 25, 2026

हंस फाउंडेशन द्वारा गौचर में आयोजित निःशुल्क नेत्र शिविर कई जरूरतमंदों को मिला लाभ

 

गौचरः जनकल्याण लोक सेवा समिति के सहयोग से द हंस फाउंडेशन जनरल अस्पताल सतपुली द्वारा गौचर जनकल्याण लोक सेवा समिति कार्यालय में निशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया गया।
जिसमे लगभग 80 से अधिक लोगों ऑखों की जांच करायी।
इस दौरान निशुल्क दवाई ,एव नजर के चश्में मरीजों को वितरित किये गये। इस नेत्र शिविर के दौरान 16 मरीजों की आंखो में मोतियांबिन्द पाया गया। इन सभी मरीजों का हंस फाउंडेसन के द्वारा सतपुली स्थित अस्पताल में निःशुल्क ऑपरेशन किया जायेगा।
नेत्र शिविर के दौरान डॉॅ हिमांशू भट्ट,कोर्डीनेटर दीपक गुसाई, सहायक बालम सिह भण्डारी, जनकल्याण लोक सेवा समिति के अध्यक्ष सुनील पंवार, उपाध्यक्ष अर्जुन नेगी,सचिव सुबेदार कुशाल सिंह नेगी,मीडिया‌ प्रभारी पूर्व सैनिक गोबिन्द सिह बिष्ट समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!