September 15, 2026

रूमसी गांव में हुआ माॅ चण्डिका भवानी का भव्य स्वागत

रूद्रप्रयाग:

-भानु प्रकाश नेगी

भौशाल गांव से विदा होने पर रूमसी गांव पंहुची माॅ चण्डिका की रथ डोली का ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया।190 परिवारों के इस गांव में पंचायती चौक में सामूहिक अर्ग लगाया गया।जहां माॅ चण्डिका ने अपने सभी भक्तों की भेंट स्वीकार कर उन्हें आशीर्वाद दिया।
माॅ चण्डिका की विदाई पर माता के जयकारे लगाते हुए कई भक्त भावक हो गए। मां चण्डिका की दिवरा यात्रा मुख्य बाजार अगस्यमुनी पंहुच चुकी है ,जहां पर माता के दर्शन के लिए विधायक शैला रानी रावत,व समाजसेवी संजय दरमोडा भी पंहुचे।अगस्यमुनी में माॅ चण्डिका शनिवार को भी क्षेत्र वासियों को आशीर्वाद देगी।

Spread the love
error: Content is protected !!