August 2, 2026

अगस्त्यमुनी से विदा हुई माॅ चण्डिका भवानी धारकोट गांव पंहुची

भानु प्रकाश नेगी /रूद्रप्रयाग

अगस्त्यमुनी में दो दिन प्रवास के बाद मांॅ चण्डिका की दिवरा यात्रा धारकोट गांव पंहुचने पर भब्य स्वागत किया गया। भौशाल गांव से विदाई के बाद अगस्यमुनी में पहले दिन धियांण रागनी नेगी के घर में मॉ चण्डिका का रात्रि विश्राम रहा। वही दिनभर अगस्यमुनी गांव व बाजार में भ्रमण के बाद अगस्यमुनी मंदिर में विश्राम किया जहां माता के भक्तों ने भजन कीर्तन कर माता की भक्ति की।

इस दौरान मॉ चण्डिका ने अपने भक्तों को घर घर जाकर सुख समृद्वि व धन-धान्य का आर्शीवाद दिया। लगभग सौ साल बाद आयोजित की गई इस ऐतिहासिक दिवरा यात्रा के लिए भक्तों ने पलक पांवडें विछा दिये।वही माता की विदाई पर धियाणियों भावुक होकर फूट फूट कर रोने लगी।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!