November 2, 2026

मॉ चण्डिका बन्याथ महायज्ञ कलश यात्रा में उमड़ा जनसैलाब,भगवान महादेव ने दिया भक्तों को साक्षत दर्शन

0
IMG-20220608-WA0050

रूद्रप्रयाग/महड़ः गांव मॉ चण्डिका बन्याथ महायज्ञ के 8 वें दिन पंचाग पूजन के बाद भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। कलश यात्रा के दौरान चमोली रूद्रप्रयाग,देहरादून,उखीमठ,पौड़ी गढवाल समेत देश के अनेक कोनों से हजारों श्रद्धालु माता के दरवार में आर्शीवाद के लिए पंहुचे। कलश यात्रा आयोजन स्थल के पास प्राकृतिक जल स्रोत से हवनकुंड और भगवान शिव शक्ति मंदिर पंहुची जहां भगवान शिव का इस पवित्र जल से अभिषेक किया गया। इस दौरान भगवान शिव के पश्वा मंदिर मंे मौजूद 6 इंज की मोरी से बाहर निकले और सभी भक्तों को आर्शीवाद दिया। इस खास पल के हजारों श्रद्वालु साक्षी बने।

वही दिवरा यात्रा समिति के महामंत्री देवेन्द्र सिंह जग्गी ने कहा कि माॅ चण्डिका बन्याथ में शासन व प्रशासन का रूख बेहद नकारात्मक रहा है। शासन में मुख्यमंत्री व कैविनेट के कई मंत्रियों को माॅ चण्डिका बन्याथ महायज्ञ में निमंत्रण देने पर भी दशज्यूला क्षेत्र को दरकिनार किया गया है। जिससे क्षेत्रवासियों को बडी निराशा व्यक्त है।

महायज्ञ में समाजसेवी विक्रम सिंह नेगी,संजय नेगी व साथियों के द्वारा विशाल भण्डारे का भी आयोजन किया गया। इसके बाद महायज्ञ का कार्यक्रम शुरू किया गया। हवन का कार्यक्रम आज सबसे देर तक चला। और अंत में भगवान यज्ञ पुरूष की शादी का भी भब्य आयोजन किया गया जिसमे श्रद्वालुओं ने खूब नृत्य किया।

रूद्रप्रयाग स्वास्थ्य विभाग की टीम के द्वारा महायज्ञ में आये 12 बर्ष से अधिक उम्र के बच्चों को कोविड का टीका लगाया गया जबकि 100 से अधिक लोगों के स्वास्थ्य का परीक्षण भी किया गया है। इस दौरान  कई गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल