October 31, 2026

केदारनाथ उपचुनाव : आचार संहिता का सख्ती से करें पालन -जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग

0
IMG_20241016_151727

Kedarnath by-election: Strictly follow the code of conduct – District Magistrate Rudraprayag

रुद्रप्रयाग:केदारनाथ की विधायक शैला रानी रावत के निधन के बाद अब उप चुनावों को लेकर जनपद रूद्रप्रयाग में आदर्श आचार सहिंता प्रभावी हो गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी जिलाधिकारी सौरभ गहरवार ने कहा कि निर्वाचन आयोग की ओर से जनपद में आचार सहिंता लागू की गई है, केदारनाथ उपचुनाव को लेकर 22 अक्टूबर को अधिसूचना जारी होगी, 29 अक्टूबर को नामांकन पत्र दाखिल होंगे और 30 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 4 नवम्बर को नाम वापसी की तिथि नियत की गई है।

उन्होंने कहा 20 नवम्बर को मतदान होना है जबकि मतगणना 23 नवम्बर को होगी। वहीं निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि आदर्श आचार संहिता प्रभावी होने के बाद सभी सरकारी भावनाओं से प्रचार सामग्री 72 घंटे के भीतर हटाने हैं। इसके लिए जनपद स्तर पर टीम में गठित कर दी गई है साथ ही जनपद में चुनाव के दौरान तमाम गतिविधियों पर पहली नजर रखने के लिए कंट्रोल रूम भी स्थापित कर दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल