September 17, 2026

केदानाथ उप चुनाव:भाजपा कांग्रेस में मचा घमासान निर्दलीय प्रत्यासी की सेंधमारी से भाजपा परेशान

Kedanath by-election: Chaos between BJP and Congress, BJP troubled by burglary of independent candidate

 

केदारनाथ उपचुनाव में सियासी पारा तेजी से चढ रहा है। भाजपा कांग्रेस कमल दिग्गज नेता जहाँ गाँव गाँव जाकर अपने अपने प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान की अपील कर रहे हैं वही एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप भी जमकर किया जा रहा है। कांग्रेस के पूर्व विधायक ओम गोपाल रावत ने कहा कि केदारनाथ विधानसभा की जनता पढ लिखी हैं वे परिवर्तन चाहती है। सरकार ने उनकी आस्था के साथ साथ उनके रोजगार पर भी कुठाराघात किया है।

उधर कांग्रेस के स्टार प्रचारक गणेश गोदियाल सोशल मीडिया पर लगातार सरकार पर हमलावर है तो वही भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल ने कांग्रेस प्रत्याशी मनोज रावत हमला करते हुए कहा कि वे विधायक रहते हुए अपनी विधायक निधि तक खर्च नहीं कर पाये हैं। वहीं कांग्रेस सरकार में हिटो केदार के नाम पर हुए घोटाले का वे आज तक हिसाब नहीं दे पाये हैं। कांग्रेस नेता गणेश गोदियाल पर भी उन्होंने हमला करते करते हुए कहा कि मंदिर समिति के अध्यक्ष रहते हुए गणेश गोदियाल यहाँ के 8 करोड रूपये अपनी विधानसभा में ले गये। उन्होंने कहां कांग्रेस काम करने की बजाय केवल भ्रम फैला रही है।
निर्दलीय प्रत्यासी पत्रकार त्रिभुवन चौहान की अपनी गृह क्षेत्र में अच्छी पकड़ होने से भाजपा ज्यादा परेशान नजर आ रही है। आपको बता दें कि केदारनाथ उप चुनाव भाजपा के लिए नाक का सवाल बना हुआ है।अगर भाजपा बद्रीनाथ उप चुनाव के बाद केदारनाथ का उप चुनाव हार जाती है तो सीएम की कुर्सी खतरे में पड़ सकती है। वही इस हार का असर 2027 के विधानसभा चुनाव में पड़ना तय है।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!