November 19, 2026

राजा बजीर धियाण भत्ता में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब,भावुक हुई धियाणियां

0
WhatsApp Image 2023-02-26 at 4.52.19 PM

राजा बजीर देवता महायज्ञ कार्यक्रम के आठवंे दिन धियाण भत्ता का भव्य आयोजन किया गया है। धियाण भत्ता कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के अनेक गांवों के लोग राजा बजीर देवता के लिए भेंट लेकर आये जहां ग्रामीणों का आयोजन कमेठी ने स्वागत व सत्कार किया। धियाण भत्ता कार्यक्रम में अनेक जनपदों से पधारी धियाणियों खडोरा गांव स्थित भन्तोली के खेतों में भारी संख्या में एकत्रित हुई। इस दौरान राजा बजीर देवता को पूजा अर्चना के बाद भोग लगाया गया जहां राजा बजीर,मांॅ चण्डिका,मांॅ नंदा के पस्वाओं पर देवता अवतरित हुए और सभी अवतरित देवताओं ने अपनी शक्ति का प्रर्दशन किया कर भक्तों को आर्शीवाद दिया।

धियाण भत्ता कार्यक्रम में सभी धियाणियों को भेंट स्वरूप उपहार दिया गया गया। उसके बाद प्रसाद के रूप में भोजन कराया गया। इस दौरान बजीर देवता ने धियाण भत्ता में पधारी सभी धियाणों को सुख समृद्धि व आरोग्यता का आर्शीवाद दिया। भगवान बजीर राजा से भेंट के दौरान कई धियाणियों भावुक हो गई।


वही बजीर देवता मंदिर समिति के अध्यक्ष चन्द्र सिंह पंवार ने बताया कि धियाण भत्ता कार्यक्रम के बाद रात्रि समय में इस दिवारा यात्रा कार्यक्रम का अन्तिम भरात्रा आयोजित की जायेगा। इसके बाद मुखरा विदाई व 27 फरवरी को किला मुनी से धारियों की विदाई का कार्यक्रम व 28 फरवरी को पुर्णाहुति के बाद राजा बजीर जी मूल गद्दी पर विराज मान हो जायेंगे। कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायत देवर खडोरा व रौली ग्वाड के समस्त ग्रामीण समेंत क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग मौजूद थे।

भानु प्रकाश नेगी हिमवंत प्रदेश न्यूज खडोरा गांव गोपेश्वर चमोली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल