August 15, 2026

राजधानी के डेंगू प्रभावित क्षेत्रों में किया गया इंसेक्टिसाइड का छिड़काव

देहरादून। आज स्वास्थ्य विभाग एवं नगर निगम की टीम के द्वारा राजधानी के डेंगू प्रभावित/ संवेदनशील क्षेत्रों में सघन लार्वा सर्वे/ सोर्स रिडक्शन एवं लार्वीसाइड/ इंसेक्टिसाइड का छिड़काव /फॉगिग किया गया। विभिन्न जगहों पर लार्वा पाए गए जिसे टीमों के द्वारा नष्ट किया गया। अभी तक जनपद देहरादून में 894139 आबादी के अंतर्गत 181620 घरों का सर्वे किया गया। जिसमें से 8808 घरों में मच्छर का लार्वा पाया गया जिसे टीमों के द्वारा नष्ट किया गया। सभी डेंगू प्रभावित/ संवेदनशील क्षेत्रों में डेंगू से बचाव हेतु जन जागरूकता अभियान/ डेंगू पखवाड़ा चलाया जा रहा है। और पंपलेट वितरित किए जा रहे हैं।

वहीं स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं एवं नगर निगम के द्वारा क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखी जा रही है। डेंगू धनात्मक रोगी पाए जाने पर त्वरित प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही की जा रही है।  आज जनपद देहरादून में 3 डेंगू धनात्मक रोगी पाए गए हैं।  जिनमें से 1 युवक 18 वर्ष बद्रीश कॉलोनी जो कोरोनेशन अस्पताल देहरादून में भर्ती है जिसकी स्थिति ठीक है अन्य 2 पुरुष जिनमें से एक निवासी न्यू फॉरेस्ट कॉलोनी इंदिरा नगर उम्र 15 वर्ष एवं दूसरा निवासी व्योमप्रस्थ जीएमएस रोड देहरादून उम्र 51 वर्ष अपने घर पर हैं जिनकी स्थिति ठीक है। इस वर्ष अभी तक जनपद देहरादून में कुल 24 रोगी डेंगू धनात्मक पाए गए हैं जो सभी ठीक है।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!