October 26, 2026

भारतीय सांख्यिकी विभाग ने राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय नवादा में चलाया स्वच्छता अभियान

0
IMG-20231030-WA0013

देहरादून:भारतीय सांख्यिकी विभाग द्वारा राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय नवादा देहरादून में स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किया गया। विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा सम्पूर्ण विद्यालय परिसर और सभी टॉयलेट्स की सफाई की गई। विद्यालय के पूरे खेल मैदान में झाड़ी कटान और कूड़ा उठान किया गया। इस अवसर पर विभाग के डायरेक्टर और अधिकारियों ने बच्चों को अपने आस पास एवं घरों में स्वच्छता रखने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि जब हम साफ और स्वच्छ जगह पर रहेंगे तभी हमारे विचार भी अच्छे होंगे, और हम अच्छी शिक्षा को ग्रहण कर पाएंगे। इस अवसर पर सांख्यिकी विभाग द्वारा बच्चों को पेन, लंच पैकेट और चिप्स के पैकेट भी वितरित किए गए। इसके साथ ही विद्यालय को एक वॉल क्लॉक, 5 लीटर फिनायल, एक हार्पिक, साबुन तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य को एक टी शर्ट भेंट की गई। विद्यालय के प्रधानाचार्य कुंवर सिंह पुंडीर ने पूरी टीम का स्वच्छता अभियान के लिए धन्यवाद देकर आभार व्यक्त किया । इस कार्यक्रम में राजेंद्र बिष्ट, अभय तोमर, पुष्पा ममगाई और रेखा चौहान ने पूरी टीम को पूर्ण सहयोग दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल