August 21, 2026

सउदी अरब पंहुची केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से मिले भारतीय सेफ राहुल असवाल

देहरादून सउदी अरब की राजधानी जेददा पंहुची केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी व विदेश राज्य मंत्री बी.मुरलीधरन ने सउदी अरब के हज और उमरा मामलों के मंत्री डॉ. तौफीक बिन फैजान अल रबिया के साथ द्विवपक्षीय समझौते पर हस्ताक्षर किये। समझौते में यह तय हुआ की इस साल एक लाख 75 हजार 25 यात्री हज यात्रा पर जायेंगे। इस कार्यक्रम के बाद दोनों केन्दीय मंत्रीयों ने भारतीय रेस्तरा रसोई बाई विनीत में भोजन किया। इस दौरान उन्होंने भारतीय सेफों द्वारा तैयार खाने की जमकर तारीफ की। सेफों की टीम में चमोली जनपद के पोखरी ब्लॉक सिमलासू गांव निवास राहुल सेफ भी सामिल रहे।

केन्द्रीय मंत्री ने भारतीय रेस्त्रा में भोजन के उपरांन्त भारतीय सेफों के साथ समय बिताया व उन्हें अपने ऑटोंग्राफ भी दियें। भारतीय सेफ राहुल असवाल ने बताया कि साउदी में वह रसोई बाई बिनीत में बीते 5 सालांे से सेफ के पद पर कार्यरत है। यह जेददा शहर का खास रेस्तरा है। जहां भारत समेत अनेक देशों के मेहमान भारतीय लजीज व्यंजनों का लुफत उठाने आते है। इस रेस्तरा में सभी प्रकार के भारतीय भोजन विदेशी मेहमानों को परोसे जाते है। इस रेस्त्रा के मालिक विनीत भाटिया है। राहुल असवाल उत्तराखंड के तेजी से उभरते सेफ है। पाक कला में परांगत होने के साथ साथ व मुधुर व्यवहार के धनी भी है।

आपको बता दें कि, केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी सउदी अरब में भारतीय मुस्लिमानों के लिए निधारित हज के लिए कोटा निर्धारित करने जेददा पंहुची हुई थी जहां उन्होंने सउदी अरब की सरकार से हज यात्रियों के संबध में विचार विर्मश कर कोटा निर्धारित किया है। इस कार्यक्रम के बाद वह भोजन के लिए भारतीय रेस्टारेंट पंहुची जहां उन्होंने राहुल असवाल समेत अनेक भारतीयों के साथ समय बिताया। केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से मिलकर रसोई बाई विनीत रेस्टोरेन्ट के कर्मचारी बहुत खुश नजर आये इस दौरान उन्होंने केन्द्रीय मंत्री के साथ यादगार सेल्फी भी ली।

-भानु प्रकाश नेगी हिमवंत प्रदेश न्यूज

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!