August 8, 2026

भारत ने 100 करोड़ वैक्सीनेशन का ऐतिहासिक रिकॉर्ड किया अपने नाम

भारत ने आज 100 करोड़ कोविड-19 वैक्सीन लगाने का ऐतिहासिक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। भारत में लगभग 75 प्रतिशत वयस्कों को टीके की कम से कम एक खुराक लग चुकी है। जबकि 31 प्रतिशत आबादी को दोनों खुराक लग चुकी है।

उत्तराखंड में भी वैक्सीनेशन का कार्य लगातार जारी है और अभी तक पूरे प्रदेश में करीब 80 लाख से अधिक लोगों को वैक्सीन लग चुकी है। आज राजपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक खजान दास ने दून मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया और वैक्सीन की डबल डोज लगाने वाले लोगो को सम्मानित भी किया।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!