October 16, 2026

सात दिवसीय हिमवंत कवि चन्द्र कुंवर बर्त्वाल खादी ग्रामोद्योग एवं पर्यटन शरदोत्सव मेले का शुभारंभ

IMG-20231123-WA0070

 

चमोली के विकासखण्ड पोखरी में नागनाथ पोखरी में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने हिमवंत कवि चंद्र कुंवर बर्त्वाल खादी ग्राम उद्योग एवं पर्यटन शरदोत्सव मेले का दीप प्रज्वलित के साथ फीता काटकर 7दिवसीय मेले का शुभारंभ किया। इस दौरान मेला समिति और भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं से भव्य स्वागत किया।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने कहा इस मेले को भव्य रूप देने व क्षेत्र के सम्पूर्ण विकास के लिये हमारी सरकार वचनबद्ध‌ हैं। मेलों से ही हमारी संस्कृति का प्रचार प्रसार होता है। इस क्षेत्र को नयी पहचान मिलती है। उन्होंने बद्रीनाथ के विधायक पर आरोप लगाते हुए कहा यहां के विधायक कहते हैं सरकार में कार्य नही होते हैं विधायक आमजन को गुमराह कर रहे हैं। हमारी सरकार सबको सम्मान दृष्टि से देखती है। में क्षेत्र के विकास के लिए हमेशा तत्पर हूं मेरे संज्ञान में जो भी कार्य आयेगा उसको करने का प्रयास करता हूं।
नगर पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद पंत ने कहा पोखरी में सात दिवसीय मेले को नगर पंचायत ने इस बार भव्य रूप दिया गया है। पूर्व विधायक और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट के कार्यकाल में पोखरी नगर पंचायत को विकास की गति मिली जिसमें नगर पंचायत में टाइल्स निर्माण मार्ग चार पार्किंग की स्वीकृति सहित विभिन्न कार्यों में सहयोग दिया है।
कार्यक्रम के दौरान प्रधान संघ के अध्यक्ष धीरेंद्र राणा और कैप्टेन आनंद राणा ने नौली धोतीदार मोटर मार्ग को लेकर ज्ञापन दिया जिस पर प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने जल्द सड़क को स्वीकृति करने की कोशिश करें।
इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद पंत, अधिशासी अधिकारी रोशन पुंडीर, मातबर रावत, व्यापार संघ अध्यक्ष बीरेंद्र राणा, ललित मिश्रा, प्रधान संघ के अध्यक्ष धीरेंद्र राणा, जिलाध्यक्ष रमेश मैखुरी, युवा मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता मयंक पंत जिला पंचायत सदस्य अनुप चन्द्र रौतियाल, रचना नेगी, जितेन्द्र सती, हर्षवर्धन थपलियाल सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद थे मंच संचालन हर्षवर्धन थपलियाल ने किया।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!