November 6, 2026

पाडली में नवनिर्मित फील्ड/मंच का लोकार्पण, क्षेत्र की उन्नति हेतु दो महत्वपूर्ण घोषणाएं।

0
collagemaker.photoeditor.pic.grid.effect_2025925175639516

 

 

कर्णप्रयाग। कर्णप्रयाग नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड संख्या 2 पाडली में आज नवनिर्मित फील्ड/मंच का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के विकास को गति देने के लिए दो महत्वपूर्ण घोषणाएं की गईं—पाडली गांव में पंचायती भवन का निर्माण एवं प्राथमिक विद्यालय तक जाने वाले मार्ग पर टाइल्स व रेलिंग निर्माण कार्य।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ने कहा कि कर्णप्रयाग नगर पालिका को एक आदर्श एवं विकसित नगरपालिका के रूप में स्थापित करना हमारा सतत प्रयास है। उन्होंने भरोसा जताया कि नई घोषणाओं से पाडली क्षेत्र के लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।

इस मौके पर अधिशासी अधिकारी नरेंद्र सिंह रावत, वार्ड सभासद उत्तम नेगी व मनोज पुंडीर, महिला मंगल दल अध्यक्षा रजनी देवी एवं गीता देवी, नगर मंडल महामंत्री चेतन मनोडी, अवर अभियंता हरीश मैठानी, कर निरीक्षक विनोद बरमोला, प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती डिमरी, पूर्व जिला मंत्री ममता राणा, हीरा सिंह सहित अनेक गणमान्य मौजूद रहे।

कार्यक्रम का संचालन सोहन कुमार ने किया। लोकार्पण कार्यक्रम में क्षेत्र की मातृशक्ति, युवा वर्ग, बुजुर्ग एवं नन्हें-मुन्ने बच्चों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल