August 20, 2026

पद्मश्री पुरस्कार मुझ पर विश्वास करने वाले लोगो को समर्पित- डॉ योगी ऐरन

नई दिल्ली- राष्ट्रपति भवन में आयोजित पद्मश्री पुरस्कार समारोह में वरिष्ठ प्लास्टिक सर्जन डॉ.योगी ऐरन व पर्यावरण प्रेमी कल्याण सिंह रावत मैती को राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द ने पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया। इस दौरान पद्मश्री डॉ अनिल प्रकाश जोशी को पदमभूषण से नवाजा गया।

पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित होने के बाद डॉ.योगी ऐरन ने कहा कि,

यह पद्मश्री पुरस्कार मैं अपने प्रदेश उत्तराखंड को समर्पित करता हूॅ,जिन्होंने मुझ पर व मेरे इलाज पर विश्वास किया व मुझ से इलाज कराया।हो सकता है शतप्रतिसत रोगी मुझसे व मेरे इलाज से सन्तुष्ट न हो,मै आपके चैनल के माध्यम से उनसे आग्रह करता हूॅं कि वे निःसंन्कोच मुझे अपनी परेसानी बताये,मै भरसक कोशिस करूॅगा कि उनकी बची हुई परेसानी का निराकरण कर सॅकू।उनका मेरे में विश्वास मुझे उत्साहित करेगा।भारत सरकार ने जो मेरे में विश्वास दिखाया है व मेरे कार्यो को सराहा उनसे मुझे बहुत उत्साह मिला। मै अपने में और सुधार ला सकूं ऐसी कामना करता हूॅ।

इस अवसर पर डॉ.योगी ऐरन के साथ उनकी पत्नी मंजू ऐरन व बेटा डॉ. कुश ऐरन साथ रहे। अपने पिता को उनके उत्कृठ कार्यो के लिए देश के बडे पुरस्कारो में सम्मलित पद्मश्री मिलने पर डॉ कुश ऐरन ने खुशी जताई है।मंगलवार को सांयकाल डॉ.योगी ऐरन परिवार सहित उत्तराखंड लौटेंगे।

 

भानु प्रकाश नेगी
Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!