June 26, 2026

दहशत : खेत में बंदर भगा रही महिला पर गुलदार ने किया हमला

पहाड़ों से लेकर मैदानों तक जंगली जानवरों का आंतक बना हुआ है। जिससे आए दिन लोगों को जंगली जानवर अपना शिकार बना रहे है तो कहीं हमला कर गंभीर घायल कर रहे हैं।

वहीं रामनगर के कॉर्बेट टाइगर रिजर्व की झिरना रेंज के समीप खेत में बंदरों को भगा रही महिला पर अचानक एक गुलदार ने हमला कर दिया। जिससे महिला गंभीर रुप से घायल हो गई।

बता दें कि लक्ष्मी देवी आज सुबह अपने खेत में बंदरों को भगा रही थी कि तभी खेत में गुलदार आया और महिला पर हमला कर दिया। जब महिला ने शोर मचाया तो आसपास में लकड़ी काट रही कुछ महिलाएं खेत में आ गई। और उनके शोर मचाने पर गुलदार लक्ष्मी देवी को लहूलुहान कर जंगल की ओर भाग गया। जिसके बाद घायल लक्ष्मी देवी को उपचार के लिए रामनगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं घटना के बाद से ही पूरे इलाके में दहशत बनी हुई है।

Spread the love
error: Content is protected !!