August 18, 2026

6 फरवरी से ग्राम पंचायत सूगी में भव्य श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान का होगा आयोजन

 

गौचर /सूगीःप्रसिद्व कथा वाचक नीलकंठ जी महाराज के मुखर विंद से ग्रामसभा सूगी में मलांस नेगी परिवार द्वारा अपने पित्रों के उद्धार हेतु भव्य श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान का आयोजन किया जा रहा है। श्रीमद् भागवत कथाज्ञान का आयोजन 6 फरवरी से 13 फरवरी तक आयोजित होगा। जिसमें क्षेत्र के सभी भागवत प्रेमी सादर आमंत्रित है।
कथा के आयोजक सुरेन्द्र सिंह मलांस नेगी,बीरेन्द्र सिंह ,नरेन्द्र सिंह बलबीर सिंह मलांस नेगी ने बताया कि वह अपने समस्त पुज्य पित्रों स्व. जगत सिंह नेगी (दादा),स्व.वचन सिंह नेगी (पिताजी)मथुरा देवी,प्यारी देवी (माता जी) जितार सिंह भण्डारी,गब्बर सिंह भण्डारी (नाना) नंन्दा देवी (नानी) की मोक्ष के लिए यह श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन कर रहे। कथा का आयोजन दोपहर 1 बजे से सायंकाल 5 बजे तक आयोजित होगा। इस भव्य कथा के श्रवण पान के लिए सभी क्षेत्रवासी कथा स्थल पर सादर आंमत्रित किये गये है।कथा के अंन्तिम दिन ब्रहमभोज का आयोजन किया जायेगा जिसमें सभी भागवत प्रेमी पित्रों का प्रसाद ग्रहण करेंगे।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!