November 7, 2026

पोखरी में भारत रत्न डॉ.भीमराव अम्बेडकर जयंती पर भब्य शोभायात्रा का किया गया आयोजन

0
WhatsApp Image 2023-04-14 at 1.54.51 PM

 

चमोली जनपद के पोखरी ब्लाक में संविधान रचियता भारत रत्न डॉ भीमराव अम्बेडकर जयंती की 132 वीं जयंती के अवसर पर भब्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा का आयोजन विनायकधार से पोखरी गोल मार्केट तक आयोजित की गई। इस दौरान ब्लाक सभागार पोखरी में कार्यक्रम आयोजन कर डॉ भीमराव अम्बेडकर के चित्र पर मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख प्रीति भण्डारी व नगर पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद पंत समेत अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने माल्यापर्ण किया।

सभा के दौरान मुख्य अतिथि प्रीति भण्डारी व विशिष्ठ अतिथि लक्ष्मी प्रसाद पंत ने डॉ अम्बेडकर को समाज सुधारक व समाज को एक सूत्र में पिराने वाले महान व्यक्ति के रूप में याद किया। उन्होंने कहा कि, सामाजिक असमानता,सामाजिक न्याय के खिलाफ बाबा साहिब भीमराव अम्बेडकर ने जो लड़ाई लड़ी उसे भूलाया नहीं जा सकता है।
वही जिला पंचायत सदस्य अनूप रौतियाल ने कहा कि बाबा साहिब का मूल मंत्र समता,समानता व बंधुता था। जिसमंे देश की प्रगति व विकास की विचारधारा समाहित थी।
कार्यक्रम के दौरान पोखरी व्यापार मंडल के अध्यक्ष बीरेन्द्र राणा,भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता मयंक पंत,कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष संतोष चौधरी,प्रधान देवेन्द्र लाल,संदीप,भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष जितेन्द्र सती समेत अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।मंच संचालन विनोद कुमार व प्रकाश रड़वाल ने संयुक्त रूप से किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल