July 8, 2026

शिव शक्ति मंदिर महड़ दशज्यूला में शत् चण्ड़ी यज्ञ व श्री रामकथा ज्ञान यज्ञ का 29 मई से भव्यआयोजन

जनपद रूद्रप्रयाग के दशज्यूला क्षेत्र में शिव शक्ति मंदिर महड़ गांव में 29 मई से 4 जून तक शत् चण्ड़ी यज्ञ व भव्य श्रीरामकथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जायेगा। श्री रामकथा का आयोजन प्रख्यात कथा व्यास नीलकंठ जी महाराज के श्रीमुख से किया जायेगा। इस दौरान नित्य प्रातःकाल से दोपहर तक शत चण्ड़ी यज्ञ व दोपहर 1 बजे से 4 बजे तक श्रीराम कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जायेगा।

इस कार्यक्रम का आयोजन जय मांॅ चण्डिका दशज्यूला दिवारा यात्रा समिति एवं 24 बानी गांव दशज्यूला रूद्रप्रयाग के द्वारा किया गया है। दिवारा यात्रा समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि,कार्यक्रम के आयोजन की सभी तैयारियां शुरू हो चुकी है। प्रथम दिवस भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया जायेगा।उन्होंने मांॅ चण्डिका के सभी भक्तों से इस धार्मिक कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए तन मन धन से सहयोग की अपील की है। साथ ही 24 बानी गांव की सभी महिला मंगलदल व महिला शक्ति से अधिक से अधिक संख्या में श्रीरामकथा यज्ञ ज्ञान में पंहुचने का अनुरोध किया है।

गौरतलब है कि नीलकंठ जी महाराज बीते दो दशक से अधिक समय से चण्ड़ीगढ़,पंजाब,हरियाणा,उत्तर प्रदेश महाराष्ट्र,उत्तराखंड आदि कई प्रदेश में निरंतर श्रीमद्भागवत कथा,श्रीदेवीभागवत कथा,शिव महापुराण व श्रीरामकथा करते आ रहे है। मूल रूप् से दशज्यूला क्षेत्र के बैंजी काण्डई के निवासी नीलकंठ जी महाराज पुराहित कुल के उच्चकोटि के ब्राहमण है। और अपनी वाकपठुता और सौम्य व्यवहार से सभी के चेहते धर्मगुरू बन चुके है। श्रीराम कथा ज्ञान का आयोजन इस दशज्यूला क्षेत्र में पहली बार आयोजित होने से क्षेत्र के राम भक्तों में खास उत्साह देखने को मिल रहा है। जिसमें समाजसेवी प्रेमसिंह बिष्ट का विशेष योगदान रहेगा।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!