October 2, 2026

गौचर कर्णप्रयाग के बीच वाहन दुर्घटनाग्रस्त एक की मौत, एक घायलः देखे वीडियो

 

देर रात्रि चौकी गौचर द्वारा  SDRF को एक वाहन खाई में गिरने की सूचना दी गई है।

उक्त सूचना पर SDRF टीम उप निरीक्षक उमराव सिंह के हमराह मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

SDRF टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर त्वरित कार्यवाही करते हुऐ तत्काल लगभग 40 मीटर गहरी खाई में नीचे उतरकर दुर्घटनाग्रस्त वाहन तक पहुँच बनायी। वाहन में दो व्यक्ति सवार थे जिसमे से एक व्यक्ति की मोके पर ही मृत्यु हो गयी थी व दूसरा व्यक्ति घायल अवस्था में था। SDRF टीम द्वारा बिना वक़्त गवाए घायल को स्ट्रेचर के माध्यम से वेकल्पिक मार्ग से होते हुऐ मुख्य मार्ग तक लाकर उचित उपचार हेतु एम्बुलेंस के द्वारा अस्पताल भिजवाया गया। तदुपरांत घटना में मृत व्यक्ति के शव को स्ट्रेचर के द्वारा खाई से बाहर निकालकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

गौरतलब है की वाहन गौचर से कर्णप्रयाग की ओर जा रहा था की अचानक रास्ते में अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया।

वाहन संख्या :- UK11 7556

घायल का नाम :-  विनोद
निवासी :- चमोली

मृतक का नाम :- प्रेम सिंह उम्र 58 वर्ष है।
निवासी :- चमोली

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!