October 17, 2026

गनियाला गांव निवासी विकास असवाल का सीडीएस में हुआ चयन,क्षेत्र में खुशी की लहर

WhatsApp Image 2025-03-26 at 08.03.02_729a05eb

 

चमोलीः पोखरी व्लॉक के ग्राम गनियाला निवासी विकास असवाल ने चमोली जनपद व पोखरी व्लॉक का नाम देश व प्रदेशभर में रोशन किया है। अटल उत्कृष्ठ राजकीय इण्टर कॉलेज नागनाथ पोखरी के पूर्व होनहार छात्र विकास असवाल महावीर सिंह असवाल के पुत्र है। उनका चयन सीडीएस में होने पर पोखरी क्षेत्र में खुशी की लहर है। उन्होंने ऑल इण्डिया रैंक में 7वां स्थान हासिल किया है। विकास असवाल के सीडीएस में चयन होने पर उनके ताउ रधुवीर असवाल व ताई जयंती असवाल ने उन्हें बधाई व शुभकामनाए दी है। वही राजकीय इण्टर कॉलेज नागनाथ पोखरी के प्रधानाचार्य व समस्त अध्यापकों ने विकास असवाल की इस उपलब्धि के लिए उन्हें शुभकामनाऐं प्रेषित की है।

 

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!