May 30, 2026

आजादी के अमृत उत्सव के तहत चमोली व नंदप्रयाग के स्वतंत्रता संग्राम सैनानियों का किया गया सम्मान

आजादी के अमृत महोत्सव को देशभर में लगातार मनाया जा रहा है। इसी क्रम में जनपद चमोली के नंदप्रयाग व चमोली तहसील में स्वतंत्रता संग्राम सैनानियों के उत्तराधिकारियों का सम्मान किया गया।कार्यक्रम के दौरान गढ़केसरी अनुसूया प्रसाद बहुगुणा व राम प्रसाद बहुगुणा के परिजनों के अलावा दोंनो तहसीलों के उत्तराधिकारियों का फूल मालाओं से सम्मान किया गया।


सम्मानित उत्तराधिकारियों में आनंद सिंह पंवार,भरत सिंह रावत,गुमान सिंह,दरबान सिंह रावत, जिला अध्यक्ष गोविन्द सिंह तोपाल,महामंत्री त्रिलोक सिंह खत्री,उपाध्यक्ष अनसूया सिंह सजवान,पोखरी के संयोजक प्रवीन नेगी,उषा बहुगुणा,पदमा बहुगुणा,विमला देवी,महेश्वर बहुगुणा,राजेन्द्र सिंह भण्डारी समेत अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!