November 2, 2026

पूर्व उद्यान निर्देशक उत्तराखंड डॉ.बी.एस. नेगी सेवाश्री अवार्ड से होंगे सम्मानित

0
IMG_0921 copy

 

देहरादूनःउत्तराखंड के पूर्व उद्यान निर्देशक डॉ बी.एस नेगी सहित कई अन्य हस्तियों को इस वर्ष का सेवा श्री अवार्ड से दिल्ली में समानित किया जायेगा। 22 वें उन्नत भारत सेवा श्री अवार्ड इस वर्ष भी आयोजित किया जायेगा ।संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुषमा नाथ ने देश एवं जनकल्याण हेतु काम कर रहे प्रख्यात लोगों का चयन किया है। इन खास लोगो में चिकित्सा एवं शिक्षा क्षेत्र में हरियाणा से कई नाम आये है।
इनमें शिक्षा क्षेत्र में डॉ आर.पी.सैनी प्रधानाचार्य डी.ए.वी पीजी कॉलेज करनाल के साथ साथ उत्तराखंड से पूर्व निदेशक उद्यान एवं बागवानी डॉ बी.एस नेगी का चयन किया गया है।वही पंजाब से पूर्व महानिदेशक सुरेश कुमार शर्मा का चयन देश में शंाति बनाये रखने के लिए हुआ है। समाजसेवा श्रेणी में सीसीआरओ संस्था के अध्यक्ष विनीत अग्रवाल का नाम चयनित किया गया है।
अवार्ड समारोह 31 अगस्त को दिल्ली कंस्टीटूशन क्लब में आयोजित किये जायेगें।
आपको बता दे कि डॉ बी.एस.नेगी चमोली जनपद के पोखरी व्लाक सिमखोली गांव के मूल निवासी है।जिनका पैत्रिक निवास अब गौचर में है। डॉ बी.एस नेगी को उन्नत भारत सेवा श्री अवार्ड से सम्मानित किये जाने पर सम्पूर्ण उत्तराखंड समेत गृह नगर गौचर व पैत्रिक गांव सिमखोली में खुशी की लहर है।

भानु प्रकाश नेगी,देहरादून

https://youtu.be/eV_ThBs7k5M

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल