पूर्व मुख्य मंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने किया राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का शुभारंभ
बहुउद्देशीय हॉल निकट परेड ग्राउंड देहरादून में 9वी राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन उत्तराखंड स्पोर्ट्स ताइक्वांडो एसोसिएशन द्वारा किया गया l प्रतियोगिता का उद्घाटन पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखंड त्रिवेंद्र सिंह रावत जी द्वारा किया गया l इस मौके पर उत्तराखंड स्पोर्ट्स ताइक्वांडो एसोसिएशन के महासचिव जावेद खान ,आयोजक सचिव हिना हबीब, डी एस मान, सुरेश जोशी, मनीष कुमार उप्रेती ,एम एस गोलन एवं उत्तराखंड स्पोर्ट्स ताइक्वांडो एसोसिएशन के अध्यक्ष रौनक जैन आदि उपस्थित थे। इस प्रतियोगिता में देहरादून हरिद्वार नैनीताल, पौड़ी, उत्तरकाशी, उधम सिंह नगर आदि जिलों के लगभग ढाई सौ खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं।१ विजेता खिलाड़ी आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्तराखंड राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह जानकारी आयोजक सचिव हिना हबीब ने दी।
