November 8, 2026

वनाग्नि नियंत्रण के लिए आयेजित वन देवी जनजागरूकता डोली यात्रा का विधिवत समापन्न

0
Screenshot_20250207-195745

Formal conclusion of Van Devi Public Awareness Doli Yatra organized for forest fire control.

चमोली,मुख्य संवाददाता। जनपद में आयोजित वनाग्नि नियंत्रण प्रबंधन हेतु वन देवी जन जागरूकता डोली यात्रा का विरही पीपलकोटी रेंज में विधिवत समापन्न हो गया है। 30
जनवरी से आयोजित इस कार्यक्रम में जनपद चमोली के प्रत्येक व्लॉक के दो दो गांवों में वन देवी डोली यात्रा भ्रमण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। वही डीएफओं बद्रीनाथ वन प्रभाग सर्वेश कुमार दुबें का कहना है कि यह कार्यक्रम प्रकृति को संस्कृति से जोड़ने का था। जन जन जागरूकता फैली है। इस कार्यक्रम की देहरादून सराहना हुई है। उन्होंने बताया जिला प्रसाशन के आदेशों पर सभी विभागों को वनाग्नि रोकने के लिए सहयोग की अपील की गई है।

वनदेवी कार्यक्रम को लेकर वन पंचायत के लोगो ने सवाल भी किये है। वन पंचायत अध्यक्षों को कहना कि वनो की आग बुझाने के लिए वन विभाग देवी देवताओं के भरोसे बैठा है अच्छा होता कि वनाग्नि रोकने के लिए वन पंचायत स्तर पर अच्छी टेªेनिंग होती और साथ ही कुछ आधुनिक उपकरण खरीदे जाते।
वन देवी जन जागरूकता डोली यात्रा कार्यक्रम पर पर्यावरण प्रेमी घनसिंह घरिया पेड वाले गुरूजी ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि इस कार्यक्रम से लोगों में जंगलों को बचाने के प्रति जागरूकता आयी है। ऐसे कार्यक्रम भविष्य में आयोजित किये जाने चाहिए।
वन देवी जन जागरूकता डोली यात्रा कार्यक्रम के दौरान सामाजिक संस्था के द्वारा नुक्कड़ नाटक भी किया गया जिसे काफी सराहा गया।
कार्यक्रम के दौरान एडीएम चमोली,डीएफओ अलकनंदा वन प्रभाग प्रियंका,विभिन्न व्लॉकों के सरपंच अध्यक्ष समेत वन विभाग के अनेक अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल