October 17, 2026

फारगिवनेस फाउंडेसन सोशायटी ने अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस पर आयोजित किया कार्यशाला का आयोजन

IMG-20231119-WA0017

देहरादून,

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में प्रख्यात सामाजिक संस्था फोरगिवनेस फाउंडेशन सोसाइटी ने अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस पर पुरुषों के मानसिक स्वास्थ्य की देखभाल के लिए निशुल्क कार्यशाला व परामर्श शिविर का आयोजन किया। इस शिविर में वरिष्ठ मनोवैज्ञानिक डॉ. पवन शर्मा ने प्रतिभागी पुरुषों को रोचक गतिविधियों, कार्यशाला और परामर्श के माध्यम से उनकी मानसिक चुनौतियों का सामना करने के लिए कई प्रभावकारी तरीके बताये। उन्होंने कहा कि पुरुष अक्सर अपने सख्त और प्रधानता को दिखाने के लिए अपनी मानसिक चुनौतियों को नजरअंदाज कर देते हैं और इस तरह की कई चुनौतियां इकट्ठा हो कर उनके आत्मबल को कमजोर कर देती है जिससे हार कर कई पुरुष आत्मघाती कदम उठा लेते हैं। आत्महत्या जैसे भयानक प्रयास करने वालों में पुरुषों की दर सत्तर प्रतिशत से अधिक है। यदि मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी शर्मिंदगी को छोड़ कर सही समय पर पहल करके किसी पेशेवर से मदद ली जाये तो मानसिक चुनौतियों से मानसिक रोग बनने से बचाया जा सकता है।


इस कार्यक्रम में भूमिका भट्ट शर्मा, एडवोकेट कुलदीप भारद्वाज, सी. एस. सुनिष्ठा सिंह, रवि सिंह और शिवाजी बनर्जी ने अपनी सेवायें दीं।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!