June 28, 2026

वयोवृद्ध वरिष्ठ पत्रकार व समाज सेवी भजन सिंह झिंक्वाण का निधन,क्षेत्र में शोक की लहर

जनपद चमोली दशोली व्लॉक मण्डल गांव निवासी वयोवृद्धि पत्रकार, वरिष्ठ समाजसेवी व अनसूया मंदिर ट्रस्ट मण्डल गोपेश्वर चमोली के पूर्व अध्यक्ष भजन सिंह झिंक्वाण का 95 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। उन्होंने देहरादून क्लेमेन्ट टाउन स्थित अपने बेटे ताजवर सिंह झिंक्वाण के घर पर अंन्तिम सांस ली।
भजन सिंह झिंक्वाण पूर्व में राष्ट्रीय सहारा समाचार में वरिष्ठ पत्रकार रहे है। अपनी लेखनी के माध्यम से उन्होंने क्षेत्र की अनेक ज्वल्ांत समस्याओं को शासन व प्रसाशन तक पंहुचाया व उनका निदान भी करवाया। वह अपना अधिकतर समय अपने गोपेश्वर स्थित आवास पर ही बिताया करते थे। हर साल आयोजित होने वाले अनसूया मेले में कडके की ठंण्ड के बावजूद अनसूया मंदिर पंहुचते और सभी व्यवस्थाओं को संभालते रहे। उनके कार्यकाल में सती सिरोमणि माता अनसूया की भव्य दिवारा यात्रा का भी आयोजन हुआ था।
वही प्रसिद्ध अनसूया मंदिर ट्रस्ट मण्डल गोपेश्वर चमोली में 20 साल तक अध्यक्ष रहे। उनके कार्यकाल में अनसूया मंदिर के जीर्णीद्वार समेंत अनेक सराहनीय कार्य हुऐ। उनके अथक प्रयासों के बाद ही मंदिर समिति में तालमेल रहा। पूर्व अध्यक्ष के निधन पर अनसूया मंदिर समिति के अध्यक्ष विनोद सिंह राणा व समस्त कार्यकारणी ने गंम्भीर शोक संम्वेदनायें प्रकट की है।
हिमवंत प्रदेश न्यूज की ओर से पुण्य आत्मा को विनम्र श्रद्धांजलि। भगवान पुण्य आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें।

Spread the love
error: Content is protected !!