November 21, 2026

द हंस फाउंडेशन के द्वारा निःशुल्क नेत्र शिविर में आयोजन 155 नेत्र रोगियों की आंखों की गई जांच।

0
IMG-20230922-WA0010

 

चमोली जिले के पोखरी विनायक धार में द हंस फाउंडेशन अस्पताल सतपुली ने निःशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 155 से अधिक नेत्र रोगियों के आंखों की निःशुल्क जांच कर चश्मा और दवाइयां दी गई।
नेत्र विशेषज्ञ प्रशांत जुगरान ने कहा 155 से अधिक नेत्र रोगियों की आंखों की जांच की गई जिसमें 20 लोगों की नेत्रों में मोतियाबिंद पाया गया जिनकी नेत्र सर्जरी के लिए द हंस फाउंडेशन अस्पताल सतपुली ले जाया जाएगा।
पोखरी व्यापार संघ के अध्यक्ष बीरेंद्र राणा और सामाजिक कार्यकर्ता भानु प्रकाश नेगी ने कहा द हंस फाउंडेशन ने पोखरी में निशुल्क नेत्र शिविर लगाया गया यह सराहनीय है जिसका लाभ दूरस्थ क्षेत्रों के ग्रामीणों को मिला है।
इस प्रकार के शिविरों का आयोजन समय-समय पर किया जाना चाहिए जिससे लोगों को इसका लाभ मिल सके।
इस अवसर पर कोर्डिनेटर दीपक गुसाई,रविन्द्र नेगी सहित तमाम लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल