July 11, 2026

पोखरी उप-जिलाधिकारी का स्थानांतरण गैरसैण, कर्मचारियों ने दी विदाई

 

विकासखंड पोखरी में आठ माह सेवा देने के बाद उपजिलाधिकारी कमलेश मेहता का स्थानांतरण गैरसैण होने पर तहसील कर्मचारियों,लोक निर्माण विभाग,पीएमजीएसवाई पोखरी, ब्लाक पोखरी,शिक्षा विभाग, सहित तमाम जनप्रतिनिधियों के द्वारा तहसील परिसर में विदाई समारोह का आयोजन किया गया।
वही जनप्रतिनिधियों ने कहा उपजिलाधिकारी कमलेश मेहता के द्वारा आठ माह में विकासखंड पोखरी में सराहनीय कार्य की गए उसे पोखरी में हमेशा याद रखा जाएगा।
वही नगर पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद पंत ने कहा उपजिलाधिकारी कमलेश मेहता ने पोखरी को एक ऊर्जा दी है जो विकास कार्य आपके द्वारा की किए गए उन कार्यो का हमेशा याद रखा जायेगा।

इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद पंत,लोक निर्माण विभाग अधिशासी अभियंता संजय सिन्हा,AE सत्यपाल, व्यापार संघ के अध्यक्ष वीरेंद्र राणा,नायब तहसीलदार हरिश चंद्र पांडेय,डॉ नंदकिशोर चमोला, डॉ संजीव जुयाल,थाना अध्यक्ष ध्वजवीर सिंह पंवार, अधीक्षक डॉ अशिफ अल्बी, अधिशासी अधिकारी संजय रावत, राकेश भट्ट, सहित तमाम कर्मचारी एवं जनप्रतिनिध मौजूद थे।

Spread the love
error: Content is protected !!