August 18, 2026

राज्यसभा के लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट के नाम पर लगी मोहर

 

चमोली :आगामी 28 फरवरी को होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए उत्तराखंड से भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व बद्रीनाथ विधायक महेन्द्र भट्ट के नाम पर मोहर लगी है। सूत्रों के हवाले से मिली खबर के अनुसार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट को राज्यसभा भेजने की पूरी तैयारियां हो चुकी है। वही गृह नगर क्षेत्र पोखरी चमोली पंहुचने पर भाजपा कार्यकर्ताआें का महेन्द्र भट्ट को बधाई व शुभकामनायें देने का शिलशिला लगातार जारी है। इस बीच वह भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भी बने रहेंगे। इस खबर से सत्ता के गलियारियों में सियासी हलचली शुरू हो गई है।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!