July 29, 2026

भारी ओलावृष्टि सेे सेब की फसल को पंहुचा भारी नुकसान,कास्तकार मायूस: देखें बीडियो

जनपद उत्तरकाशी के मोरी व्लाक ग्राम पंचायत पोखरी में ओलावृष्टी से कास्तकारों की सेब की फसल को भारी नुकसान पंहुचा है। कास्तकार दिनेश रावत ने बताया कि, अचानक गिरे ओलो से बागवानों को भारी नुकसान हुआ है। जिससे सेब आदि के पेड़ों को काफी छति पंहुची है। उन्होंने बताया कि बीते साल भी बागवानों की फसलों को ओलावृष्टि से भारी नुकसान हुआ था जिससे किसानों को बहुत नुकसान झेलना पड़ा था, राज्य सरकार से बार बार मुआवजे की मांग के बावजूद अभी तक कोई राहत नहीं मिल पाई है। ग्रामीणों कास्तकारों ने राज्य सरकार से फसलों के नुकसान का जल्द निरीक्षण कर उचित मुआवजे की मांग की है। जिससे ग्रामीण कास्तकारों को राहत मिल सके।

आपको बतादें कि, उत्तराखंड में सेब की सबसे ज्यादा पैदावार उत्तरकाशी जनपद में होती है। खासकर उत्तरकाशी जनपद के मोरी ब्लाक के हर्षिल,नेटवाड़,पोखरी,आराकोट आदि क्षेत्रों में बेहतर प्रजाति के सेबों का उत्पादन होता है जिस पर यहां के कास्तकारों की आजीविका चलती है। लेकिन मौसम परिवर्तन के कारण यहां कई बार कास्तकारों को सेब के अलावा अन्य नगदी फसलों का भारी नुकसान होता है।

 

 

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!