August 18, 2026

सकण्ड गांव में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का शिविर आयोजित, ग्रामीणों ने विधायक पर अनदेखी का लगाया आरोप

चमोली/सकण्ड: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गोपेश्वर, चमोली द्वारा विकासखण्ड कर्णप्रयाग के दूरस्थ ग्राम सकण्ड में जनसमस्याओं की सुनवाई हेतु एक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिकार मित्र बिक्रम सिंह नेगी ने ग्रामीणों को सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, कानूनी अधिकारों एवं उनके लाभ के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक को अपने अधिकारों और सरकारी सुविधाओं की जानकारी होनी चाहिए ताकि वे उनका लाभ समय पर प्राप्त कर सकें।

वहीं, ग्राम पंचायत सकण्ड के ग्रामीणों ने विधायक कर्णप्रयाग अनिल नौटियाल पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कहा कि पिछले कई वर्षों से सड़क निर्माण की मांग उठाने के बावजूद कार्य शुरू नहीं हुआ। ग्रामीणों ने कहा कि सड़क न होने से उन्हें शिक्षा, स्वास्थ्य व अन्य मूलभूत सुविधाओं से वंचित रहना पड़ रहा है।

कार्यक्रम में ग्राम प्रधान खरसांई शिवानी चौधरी, आंगनबाड़ी कार्यकत्री शांति चौधरी, आशा कार्यकत्री लीला देवी, प्रो-बोनो अनीता देवी, तथा पी.एल.वी. विक्रम सिंह सहित क्षेत्र पंचायत के पूर्व सदस्य उपस्थित रहे।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!