October 24, 2026

विकासखंड व नगर पंचायत पोखरी ने स्वच्छता सेवा पखवाड़े के तहत नगर से लेकर गांव तक चलाया सफाए अभियान।

0
IMG-20231001-WA0053

 

स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के तहत विकासखण्ड पोखरी में रविवार को खंड विकास अधिकारी पन्नालाल की निगरानी में 72 ग्राम पंचायतों में ग्राम प्रधानों ,ग्राम विकास अधिकारीयों, पंचायत अधिकारियों, रोजगार सेवकों एवं आजीविका स्वयं सहकारिता समूहों के सहयोग में स्वच्छता अभियान चलाया गया है। इस दौरान स्कूलों , कालेजों ,गांवों तथा सरकारी कार्यालयों में विशेष स्वचछता हेतू श्रमदान कर बृहद स्तर पर साफ सफाई की गया ।


इधर नगर पंचायत में नगर पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद पंत और अधिशासी अधिकारी रोशन पुंडीर के नेतृत्व में नगर पंचायत के कर्मचारियों , प्रर्यावरण मित्रों तथा सभासदों ने पालीटेक्निक और आई टी आई के छात्र छात्राओं के सहयोग से सभी वार्डो में श्रमदान कर सफाई अभियान चलाकर कूड़ा कचरा एकत्रित किया गया उसके बाद इंटर कालेज पोगठा के छात्र छात्राओं के साथ नगर पंचायत कर्मियों ने कनकचौरी से लेकर कार्तिक स्वामी मंदिर तक रास्ते और मंदिर परिसर के चारों ओर साफ़ सफाई अभियान चलाकर बड़ी मात्रा में प्लास्टिक सहित कूड़ा कचरा एकत्रित कर लोगों को स्वचछता के प्रति जागरूक किया गया ।
खण्ड शिक्षाधिकारी डा भास्कर चन्द्र बेवनी के निर्देश पर विकास खण्ड के सभी विद्यालयों , कालेजों में श्रमदान कर साफ सफाई कर कूड़ा कचरा एकत्रित किया गया तथा लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया । उन्होंने सभी से से स्कूलों में स्वच्छता बनाने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल