कांग्रेस नहीं करती महिलाओं का सम्मान: गीता रावत









भाजपा महिला मोर्चा ने फूंका कांग्रेस का पुतला


देहरादून। माननीय विधानसभा अध्यक्ष रितु भूषण खंडूरी जी के साथ अभद्र व्यवहार किए जाने के विरोध में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का श्रीमती आशा नौटियाल जी के निर्देशानुसार आज जौनपुर मंडल थत्यूड में कांग्रेस का पुतला दहन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस विधायकों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।
भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकत्रियों ने गैरसैंण विधानसभा सत्र मे कांग्रेस विधायकों द्वारा विधानसभा अध्यक्षा व विधानसभा सत्र मे अभद्रता करने पर कांग्रेस पार्टी का पुतला दहन किया। इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री गीता रावत ने कहा कि कांग्रेस विधायकों ने जिस प्रकार का आचरण गैरसैण विधान सभा सत्र के दौरान माननीय विधानसभा अध्यक्ष रितु भूषण खंडूरी जी के साथ किया है वह घोर निंदनीय है, इस कृत्य से यह साबित हो गया है कि महिलाओं के प्रति कॉन्ग्रेस क्या सोच रखती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस विधायकों ने माननीय विधानसभा अध्यक्ष रितु भूषण खंडूरी के साथ जो अभद्र व्यवहार किया है वह केवल एक महिला का नहीं बल्कि पूरी नारी जाति का अपमान है, जिन महिलाओं के संघर्ष के बलबूते उत्तराखंड राज्य प्राप्त हुआ महिलाओं को अपमानित करने का कांग्रेस को कोई अधिकार नहीं है इस कृत्य के लिए कांग्रेस के प्रदेश से लेकर शीर्ष नेतृत्व को भी माफी मांगनी चाहिए। पुतला दहन करने वालों में मंडल अध्यक्ष पृथ्वी सिंह रावत जी, महामंत्री सुनील थपलियाल, जयपाल कैरवान, उपाध्यक्ष जयप्रकाश नौटियाल, हरभजन पंवार, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष पूनम, क्षेत्र पंचायत बीना रावत, युवा मोर्चा अध्यक्ष दिपेन्द रावत, मीडिया प्रभारी विनीता, श्याम सिंह खेमराज भट्ट आदि मौजूद रहे।